..................... In picturs Amitabh and Sridevi on KBC 6 set, कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर अमिताभ श्रीदेवी - Hindi Filmibeat

तस्वीरों में देखें : कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर अमिताभ, श्रीदेवी

कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर एक बार फिर से खुदा गवाह की हिट जोड़ी अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी एक साथ नजर आए। अमिताभ जहां श्रीदेवी को देख उनके साथ की गई फिल्मों की यादें ताजा करने लगे वहीं श्रीदेवी भी 15 साल बाद इंडस्ट्री में इंग्लिश विंग्लिश फिल्म से अपनी वापसी को लेकर काफी उत्साहित नजर आईं। श्रीदेवी ने अमिताभ के साथ फिल्म इंडस्ट्री में इन 15 सालों में आए बदलाव के बारे मे भी बात की।

श्रीदेवी केबीसी के सेट पर अपनी फिल्म इंग्लिश विंग्लिश के प्रमोशन के लिए आई थीं। श्रीदेवी के साथ फिल्म की निर्देशक गौरी शिंडे भी मौजूद थीं। उनकी ये पहली फिल्म है। श्रीदेवी ने अमिताभ के साथ कई मजेदार बातें कीं और अमिताभ से अपनी फिल्म से जुड़े कई अनुभव भी शेयर किये। अमिताभ के साथ श्रीदेवी ने माइकल जैक्सन डांस भी किया। अमिताभ ने बताया कि श्रीदेवी बचपन से ही माइकल जैक्सन की दीवानी हैं और अपनी फिल्म इंग्लिश विंग्लिश में उन्होंने एक माइकल जैक्सन स्टाइल में डांस किया है।

ये एपिसोड दो हफ्तों के बाद रविवार को रात 8:30 पर टेलीकास्ट होगा। अमिताभ को एक बार फिर श्रीदेवी संग देखना साथ ही हाथ पकड़कर माइकल जैक्सन डांस करना दिलचस्प होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X