बिहार का ये कंटेस्टेंट बन गया कौन बनेगा करोड़पति 11 का 'पहला करोड़पति' , सीधा 7 करोड़ !
Recommended Video
कौन बनेगा करोड़पति 11 ने टीआरपी पर उछाल मारकर ये साबित कर दिया है कि वह इस बार भी दर्शकों का सबसे पसंदीदा शो है। इस बीच अपने लांच होने के महज कुछ दिनोें बाद अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति 11 को अपना पहला करोड़पति मिल गया है। बिहार के एक छोटे से गांव के रहने वाले सनोज राज पहले विजेता बन गए हैं।
सोनी टीवी ने एक प्रोमो भी जाहिर किया है जहां पर अमिताभ बच्चन कहते हैं कि आप 1 करोड़ जीत चुके हैं, अब आप जैकपॅाट सवाल 7 करोड़ के लिए खेलेंगे। बता दें कि सनोज राज पहली बार इतने बड़े शहर में आए हैं। बिहार के जहानाबाद जिले के हुलासगंज प्रखंड के ढोंगरा गांव के निवासी सनोज हैं।

उनके पिता एक साधारण किसान हैं। उन्होंने बीटेक की पढ़ाई की है। इसके बाद वह दो साल से सहायक कमांडेंट के पद पर नौकरी कर रहे हैं। हालांकि वह आईएसएस बनना चाहते हैं।
सनोज अपने माता-पिता के लिए इस 1 करोड़ से बदलाव लाना चाहते हैं। साथ ही अब अपनी आगे की पढ़ाई पर भी ध्यान देंगे। बहराहाल,ये हैं केबीसी के अब तक के खास विनर के नाम, इतनी बहद गई है इन सबकी जिंदगी..


Click it and Unblock the Notifications