रेखा संग अपनी तस्वीर पर कमेंट करने से बच रहे हैं अमिताभ!

अमिताभ के जो करीबी मीडिया के लोग हैं उन्होंने अमिताभ को ये तस्वीर भेजकर पूछा है कि आखिर इसपर अमिताभ का क्या कहना है। लेकिन अमिताभ ने किसी के भी सवाल का जवाब देना शायद उचित नहीं समझा है। अमिताभ बच्चन ने किसी भी मैसेज या सवाल के जवाब में सिर्फ चुप्पी दी है और अमिताभ की इस चुप्पी का मीडिया ने अपनी अपनी सोच के अनुसार मतलब निकाला है। कुछ का कहना है कि अमिताभ को कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनकी तस्वीर रेखा के साथ छप जाए। वहीं कुछ का कहना है कि अमिताभ और रेखा के इस ने बवाल ने फिर से अमिताभ रेखा के रिश्ते पर नये सवाल खड़े कर दिये हैं।
खबर के अनुसार अमिताभ और रेखा कुछ दिन पहले चेन्नई में बॉलीवुड के 100 साल पूरे होने की जश्न में शामिल होने के बाद वहां से वापस लौट रहे थे। ये तस्वीर तब खींची गयी जब अमिताभ और रेखा जेट एयरवेस से वापस आ रहे थे। सूत्रों के अनुसार रेखा ने विमान में बैठने से पहले स्पेशल रिक्वेस्ट की थी कि उन्हें बिग के पीछे वाली सीट दी जाए। और इसी वजह से रेखा और अमिताभ दोनों ही एक तस्वीर में कैद हो गये। अब देखना ये है कि कब तक बिग बी इस तस्वीर पर कमेंट करने से बचते हैं। वैसे तो अमिताभ और रेखा के दोबारा अनीज बज्मी की फिल्म वेलकम बैक में भी काम करने की खबर आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications