KBC 6: पंजाब मुंडे सुरतेज संग डांस करेंगें अमिताभ

सुरतेज सिंह एक मस्त पंजाबी मुंड़ा है और वहां पर पढ़ाई कर रहा है। सुरतेज का एक स्कूल भी है और उसकी मां उसे संभालती है। अमिताभ के साथ केबीसी 6 खेलते हूए सुरतेज सिंह ने अमिताभ से बताया कि वो अपने कॉलेज में अपने दोस्तों के साथ के दिलेर मेंहदी के हिट एल्बम बोल ता रा रा रा के हिट गाने ना ना ना रे पर डांस करता था और उस वक्त उसे इस गाने पर डांस करने के लिए उसे ईनाम भी मिला था। उसका सपना था कि वो अमिताभ के साथ स्टेज पर डांस करे। जब उसे केबीसी में आने का मौका मिला तो उसने सोच लिया कि वो अगर वो हॉट सीट पर बैठा तो अमिताभ के साथ डांस जरुर करेगा।
सुरतेज की इस ख्वाहिश को सुनकर पहले तो अमिताभ शॉक्ड रह गए लेकिन फिर सुरतेज के जिद करने पर आखिर अमिताभ ने स्टेज पर डांस कर ही लिया। सुरतेज सिंह ने कुल 6 लाख 40 हजार रुपये जीते। इस शो के दौरान और कई ऐसे मौके आए जब हॉट सीट पर बैठे कंटस्टेंट्स ने अपनी अपनी ख्वाहिश पूरी की और अमिताभ ने उनका साथ दिया।


Click it and Unblock the Notifications