..................... अमिताभ बच्चन ने शुरू की केबीसी 12 की शूटिंग, पीपीई किट के साथ तस्वीर Amitabh bachchan work mode is on started kaun banega crorepati KBC 12 shooting - Hindi Filmibeat

कोरोना पीपीई किट के साथ अमिताभ बच्चन की KBC 12 की शूटिंग, तस्वीर शेयर कर कहा- 20 साल, हैरान हूं

कोरोना से ठीक होकर अमिताभ बच्चन फिर से काम पर लौट आए हैं। जी हां, अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन की शुरुआत कर दी है। अमिताभ बच्चन बीते 6 महीने से लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। वह खुद की निजी और प्रोफेशनल जिंदगी से जुड़ी कई चीजें शेयर करते रहते हैं। इस बार भी अमिताभ ने एक तस्वीर शेयर कर बताया है कि केबीसी के साथ उनका 20 साल का सफर पूरा हो गया है।

अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में ऊपर केबीसी 12 के सेट पर लोग शूटिंग करते हुए दिख रहे हैं। नीचे की तस्वीर पर अमिताभ बच्चन खुद हैं। सभी ने इस तस्वीर में कोरोना से बचाव के लिए पीपीई किट पहन कर रखा है। नीले रंग की सेफ्टी सुरक्षा सभी ने ली है।

Amitabh Bachchan

जहां पर क्रू के सभी सदस्य पीपीआई किट के साथ मास्क और ग्लव्स से पूरी तरह से ढके हुए हैं। अमिताभ ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है कि ये काम पर वापसी..पीपीई के नीले समुंदर में केबीसी 12..2000 से शुरू किया था और आज 2020 हो गए। 20 साल। हैरान हूं ये एक जिंदगी भर का समय है।

आपको बता दें कि अमिताभ को उनकी इस तस्वीर पर ढेर सारी प्रतिक्रिया मिल रही है। कोविड 19 से संक्रमित होने से पहले ही अमिताभ ने अपने घर से ही केबीसी के लिए प्रोमो की शूटिंग की थी। जिसे काफी पसंद किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X