जानिए किस बात से डरे हुए हैं अमिताभ बच्चन?
मालूम हो कि अमिताभ बच्चन ने रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' से छोटे पर्दे पर कदम रखा, जो छोटे पर्दे पर एक क्रांति साबित हुआ। दशकों से मनोरंजन जगत में अपना लोहा मनवा रहे बच्चन को अभी भी संदेह है कि वह दर्शकों को खुश करने में कामयाब हो पाएंगे या नहीं।
अपने डर को अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग 'एसआरबच्चन डॉट टंब्लर डॉट कॉम' पर शेयर किया है, अमिताभ ने लिखा , "चूंकि आपको देश में 800 टेलीविजन चैनलों से गुजरना है, ऐसे में आपको टेलीविजन पर चारों ओर उमड़ रही विषय सामग्री के बीच संदेह होता है कि आपके स्वयं के प्रयासों को कभी देखा या सराहा जाएगा या नहीं। उन्होंने लिखा, "देश में फिल्मों की तुलना में टेलीविजन तीन गुना अधिक लाभकारी बन गया है।"
अनुराग कश्यप निर्देशित 'युद्ध' सोनी एंटरटेंमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होना है। इसमें सरिका और के.के. मेनन भी हैं। मालूम हो कि युद्ध का प्रोमो यूट्यूब पर 31 मई को प्रकाशित हुआ था और एक दिन के भीतर ही इसे 8,472 बार देखा गया था। अनुऱाग कश्यप अलग सोच के मालिक है ऐसे में उनके धारावाहिक से भी बहुत ज्यादा लोगों को उम्मीदें हैं। देखते हैं उनका धारावाहिक और लोगों के धारावाहिकों से किस तरह अलग होता है।


Click it and Unblock the Notifications












