केबीसी 6 में अमिताभ ने करीना को कहा हैप्पी बर्थडे

अमिताभ और मधुर भंडारकर के बीच खटास तब पैदा हुई जब मधुर ने अपनी फिल्म हिरोइन में ऐश्वर्या की जगह करीना को साइन कर लिया क्योंकि ऐश्वर्या उस समय मां बनने वाली थीं। ऐश्वर्या राय को हिरोइन से बाहर कर देने को लेकर अमिताभ मधुर से कुछ नाराज थे लेकिन हाल ही में एक विज्ञापन के शूट के दौरान दोनों ने एक दूसरे के साथ बातचीत की।
7 सितंबर से शुरु होने जा रहे शो केबीसी 6 के दौरान एक कटंस्टेंट समीर आया जो की करीना कपूर का बहुत बड़ा फैन है। समीर ने कहा कि वो करीना को जन्मदिन की बधाई देना चाहता है। बिग बी ने तुरंत कंप्यूटर जी से रिक्वेस्ट की कि वो करीना कपूर को फोन मिलाएं और फिर उसके बाद बिग बी और समीर ने मिलकर करीना को उनके जन्मदिन की बधाई दी। करीब दो मिनट तक करीना ने दोनों से बात की।
इससे पहले कहा जा रहा था कि करीना खुद केबीसी में आना चाहती थीं लेकिन अपनी फिल्म 'हिरोइन' को लेकर वो इतना व्यस्त हैं कि वो नहीं आ सकीं। लेकिन जब उन्हें दो मिनट के लिए ही सही अमिताभ और केबीसी से जुड़ने का मौका मिला तो वो तुरंत तैयार हो गईं। करीना के हिरोइन साइन करने के बाद ये पहली बार है जब बच्चन परिवार के किसी सदस्य ने करीना ने बात की है।


Click it and Unblock the Notifications