..................... Amitabh Bachchan will charge more fees than Salman Khan for KBC 17 at the age of 82 - Hindi Filmibeat

82 की उम्र में अमिताभ बच्चन ने चटाई सलमान खान को धूल? बने सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर, मिलेंगे इतने पैसे..

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan beat Salman Khan- अमिताभ बच्चन भले ही 82 साल के हो चुके हैं लेकिन उनका स्टारडम उम्र के साथ साथ और आगे बढ़ता हुआ चला जा रहा है। अब एक रिपोर्ट सामने आई है जो कि आपके साथ साथ सलमान खान के सभी फैंस को जोर का झटका देने वाली है।

खबर है कि फीस के मामले में अमिताभ बच्चन ने सलमान खान काफी पीछे छोड़ दिया है। जी हां, अगर आप सोच रहे हैं कि हम फिल्मों की बात कर रहे हैं तो रुकिये क्योंकि ऐसा फिल्मों में नहीं बल्कि टीवी में हुआ है।

सलमान खान बिग बॉस होस्ट करने के लिए हर वीक जितना चार्ज करते हैं उस रिकॉर्ड को अमिताभ बच्चन ने ध्वस्त कर दिया है। अब फीस के मामले में वो टीवी के सबसे बड़े स्टार बनकर सामने आए हैं।

एक एपिसोड का 5 करोड़..

कौन बनेगा करोड़पति का 17वां सीजन शुरु होने वाला है और अमिताभ बच्चन एक एपिसोड के लिए 5 करोड़ रुपए चार्ज करेंगे। ये शो हफ्ते में 5 दिन आता है तो इस तरह से अमिताभ बच्चन 25 करोड़ रुपए एक सप्ताह में कमा लेंगे। इसके अलावा बात करें सलमान खान की तो वो पिछले साल हर वीकेंड के वार के लिए 12 करोड़ रुपए चार्ज करते थे। इस तरह से सलमान खान को कुल एक सप्ताह में 24 करोड़ रुपए मिलते थे। तो अब अमिताभ बच्चन उनसे 1 करोड़ रुपए ज्यादा कमाने वाले हैं। इस खबर से हंगामा हो गया है और लोग हैरान हैं। अमिताभ बच्चन को सदी का महानायक कहा जाता है और हमेशा वो लोगों को हैरान करते हैं। लगातार फिल्में कर रहे बिग बी अभी रिटायर होने के मूड में नहीं हैं।

सलमान खान भी काफी जल्दी बिग बॉस के अगले सीजन के साथ नजर आने वाले हैं। इस वक्त वो अपनी फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर काफी ज्यादा बिजी हैं। फिल्म में वो कर्नल संतोष बी बाबू का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं।

Read more about: amitabh bachchan salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X