'हाटसीट पर माहौल दोस्ताना कर देते हैं अमिताभ'

भिवानी के सेक्टर 23 स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में ममता ने बताया कि वह कौन बनेगा करोड़पति के सवालों का जवाब एसएमएस के जरिये देती रहती थी। इनके जवाब में केबीसी का टेलीफोन आया और उन्हें ऑडिशन के लिए लुधियाना बुला लिया गया। इसके बाद 17 अक्टूबर को उनका केबीसी में चयन कर मुंबई आने का न्यौता मिला। 23 अक्टूबर को वह अपने पति दिनेश, बेटा सात साल का दुष्यंत व डेढ़ वर्षीय बेटी अनन्या को साथ लेकर मुंबई पहुंच गए। उनके साथ डॉ. सीआर डेरोलिया व डॉ. शशि डेरोलिया भी मुंबई गए थे।
ममता ने बताया कि भारतीय आईएफएस अधिकारी के सवाल का फोन ए फ्रेंड भिवानी निवासी कराधान निरीक्षक नवदीप कुमार गोलन द्वारा सही जवाब दिया गया था, लेकिन जवाब में आत्मविश्वास नहीं नजर आया। इस कारण उन्होंने 6 लाख 40 हजार रुपये जीतने के बाद ही प्रतियोगिता छोडऩे का फैसला किया। ममता का कहना है कि कई बार किस्मत काम करती है। उनकी तमन्ना तो अमिताभ बच्चन से मिलने की थी। अमिताभ बच्चन ने शूटिंग के बाद उनके परिवारजनों के साथ फोटो भी शूट करवाए हैं। ममता ने बताया कि केबीसी में जीती गई राशि का प्रयोग अपने बच्चों के भविष्य पर खर्च करके किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर हिसार निवासी दिनेश के साथ सन 2002 में विवाह हुआ था और उसका एक बेटा व एक बेटी हैं। एमकॉम शैक्षिक योग्यता वाली ममता की तमन्ना प्रोफेसर बनना है और जल्द ही वह पीएचडी में दाखिला लेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











