दीपिका लिए अमिताभ बने डांस टीचर

अपनी खास डासिंग स्टाइल के लिए मशहूर महानायक अमिताभ बच्चन अब 'कौन बनेगा करोड़पति' शो में एक प्रतिभागी को नृत्य सिखाते दिखेंगे। अमिताभ ने शाहिद कपूर से हाल ही में नृत्य सीखा था और अब वह केबीसी प्रतिभागी को सिखाएंगे। शो के हाल के एक एपिसोड में शाहिद ने बिग बी को 'अगल बगल' गीत पर नृत्य सिखाया था। यह शाहिद की नई फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' का गीत है।
जब अमिताभ को पता चला कि शो की प्रतिभागी दीपिका नृत्य नहीं कर सकतीं, तब उन्होंने उनका नृत्य गुरु बनना तय किया। दोनों ने इसी गीत पर एक-दूसरे के साथ ताल मिलाई। शो के इस खास एपिसोड का प्रसारण शुक्रवार को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर होगा। आप भी अगर इस एपीसोड का लु्त्फ उठाना चाहते हैं देखना ना भूले सोनी पर रात नौ बजे कौन बनेगा महाकरोड़पति।
वैसे हम तो केबीसी की दीपिका की बात कर रहे थे लेकिन कहीं आपलोगों ने फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण तो नहीं समझ लिया जो कि अमिताभ की बहुत बड़ी फैन है और अमिताभ के साथ आरक्षण फिल्म में काम कर चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications