Kbc 14: 80 की उम्र में Amitabh Bachchan ने छोड़ा नॅानवेज, बोले- जवानी में मन करता था

Amitabh Bachchan

Kaun Banega crorepati 14 में अमिताभ बच्चन ने इस बात का खुलासा किया है कि 80 के उम्र में वह किन खाने की चीजों का त्याग कर चुके हैं। अमिताभ बच्चन ने खाने को लेकर अपने जवानी के दिनों को भी याद किया है। 80 की उम्र में फिट रहने और लगातार शूटिंग करने के लिए अमिताभ ने ऐसी चीजों का सेवन छोड़ दिया है जो कि उन्हें सबसे अधिक प्रिय रह चुकी हैं। केबीसी के मंच से कई बार अमिताभ अपनी निजी जिंदगी के संबंध में बात कर चुके हैं।

इस बार उन्होंने एक कंटेस्टेंट से बातचीत के दौरान बताया कि उनके लिए किस तरह का खाना अब सही है। हाल ही में सामने आए एपिसोड में हॅाटसीट में गेम खेलने के लिए कंटेस्टेंट विद्या उदय रेडकर पहुंची। हमेशा की तरह शो पर कंटेस्टेंट से अमिताभ ने बात करना शुरू किया। सवाल-जवाब के दौरान विद्या ने अमिताभ से उनकी पसंदीदा डिश पूछी। अमिताभ कहते हैं कि उन्हें मछली बहुत पसंद है। विद्या भी कहती हैं कि उन्हें भी पहले मछली खाना पसंद था।

लेकिन वह अब वेजीटेरियन हो गई हैं। फिर उन्होंने पूछा कि क्या जया जी को भी मछली पसंद है? उन्होंने कहा कि बहुत ज्यादा पसंद है। अमिताभ फिर आगे कहते हैं कि उन्होंने मछली खाना छोड़ दिया है। वह कहते हैं कि जवानी में सबकुछ करने का मन करता था। लेकिन अब मैंने नॅान वेज खाना छोड़ दिया है।

कुछ समय पहले मीठा चावल और पान , मिठाई भी खाना छोड़ दिया है। अमिताभ ने फिर कहा कि इससे आगे मैं नहीं बोल सकता हूं। बता दें कि अमिताभ बच्चन 80 के उम्र में भी लगातार कई फिल्मों और टीवी एड की शूटिंग करते हैं। इस उम्र में उनके काम करने के हौसले की सराहना हर कलाकार करता है। साथ ही वह बाकी के बॅालीवुड स्टार्स के मुकाबले सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। अमिताभ की आने वाली फिल्म ऊंचाई है। जो कि 11 नवंबर को रिलीज हो रही है। जल्द वह प्रभास के साथ अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X