केबीसी '5 भी अमिताभ बच्चन पेश करेंगे!

प्रख्यात अभिनेता अमिताभ बच्चन का कहना है कि उनसे रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की पांचवी कड़ी के प्रस्तुतीकरण के लिए कहा गया है और वह इस प्रस्ताव के लिए अपनी स्वीकृति देने के विषय में सोच रहे हैं।
अमिताभ ने ट्विटर पर अपने सभी प्रशंसकों से सवाल किया है कि उनके सामने केबीसी की एक और कड़ी के प्रस्तुतीकरण का प्रस्ताव रखने की योजना बनाई जा रही है तो उन्हें इसे स्वीकार करना चाहिए या नहीं। पांच साल के अंतराल के बाद केबीसी की मेजबानी के लिए लौटे अमिताभ कहते हैं कि उन्हें इस शो में प्रशंसकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
'कौन बनेगा करोड़पति' अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय रहे शो 'हू वांट्स टू बी ए मिलियनेयर' का भारतीय संस्करण है।
amitabh bachchan अमिताभ बच्चन केबीसी केबीसी 4 कौन बनेगा करोड़पति टेलीविजन kaun banega crorepati kbc kbc 4


Click it and Unblock the Notifications