पहली बार टीवी धारावाहिक में दिखेंगे अमिताभ, यह होगा उनका नया 'युद्ध'

इस शो का नाम है धारावाहिक 'युद्ध', जिसके प्रोमो सोनी चैनल पर आने शुरू हो गये हैं। हालांकि बिग बी सोनी के क्वीज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) की लंबे अरसे से मेजबानी कर रहे हैं लेकिन धारावाहिक के रूप में उनकी यह पहली एंट्री है।
अमिताभ-आमिर के हाथों खुलेगा दिलीप-मधुबाला की मोहब्बत का राज?
इसका प्रोमो यूट्यूब पर 31 मई को प्रकाशित हुआ था और एक दिन के भीतर ही इसे 8,472 बार देखा गया था। इस धारावाहिक में सारिका और के के मेनन भी हैं। अनुऱाग कश्यप अलग सोच के मालिक है ऐसे में उनके धारावाहिक से भी बहुत ज्यादा लोगों को उम्मीदें हैं। देखते हैं उनका धारावाहिक और लोगों के धारावाहिकों से किस तरह अलग होता है।
इससे पहले संजय लीला भंसाली जैसे दिग्गज भी टीवी धारावाहिकों के निर्माण में कूद चूके हैं। उनका बनाया शो सरस्वतीचंद्र पिछले एक साल से ज्यादा समय से स्टार प्लस पर प्रसारित हो रहा है और सक्सेसफूल भी है देखते हैं कि अनुराग-अमिताभ टीवी के दर्शकों को क्या नया देते हैं?


Click it and Unblock the Notifications