केबीसी की सफलता मेरी वजह से नहीं है- अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के एंग्री यंग मैन यानी अमिताभ बच्चन का हिट टीवी गेम सो कौन बनेगा करोड़पति जल्द ही सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला है। इस शो को लेकर जिनकी उत्सुकता लोगों के बीच है उससे कहीं ज्यादा शो के मेजबान यानी अमिताभ बच्चन उत्साहित हैं शो को लेकर। केबीसी के सांतवे सीजन में इस बार काफी कुछ बदल दिया गया है। शो का पूरा आकार वैसा ही है जवाब दीजिये और पैसा कमाइये लेकिन शो के सेट से लेकर शो के नियमों में काफी कुछ बदला हैा। अमिताभ बच्चन ने वनइंडिया से बातचीत के दौरान काफी कुछ शो को लेकर बताया और साथ ही ये भी कहा कि केबीसी की सफलता का क्रेडिट उन्हें नहीं जाता क्योंकि ये शो खुद में ही बहुत खास और उनके होने की वजह से शो की पॉपुलैरिटी है ये कहना गलत होगा।
केबीसी 7 में इस बार फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में एक की जगह तीन सवाल पूछे जाएंगे और तीनों सवालों के टाइम को मिलाकर जिस भी कंटस्टेंट का टाइम सबसे कम होगा उसे ही हॉट सीट पर बुलाया जाएगा। अमिताभ बच्चन का कहना है कि इससे लोगों के बीच काफी उत्सुकता भी बढ़ेगी। क्योंकि पहले जो लोग सिर्फ उंगली तेज चला सकते थे वही हॉट सीट तक आ पाते थे लेकिन कई लोग काफी इंटैलिजेंट होने के बावजूद हॉट सीट तक नहीं आ पाते थे क्योंकि वो उंगली तेज नहीं चला पाते थे। इसलिए इस बार थोड़ा परिवर्त्न किया गया है। अमिताभ ने ये भी कहा कि आज भी वो केबीसी को जब होस्ट करते हैं तो उन्हें थोड़ा डर लगता है क्योंकि ये शो डिजाइन ही कुछ इस तरह से किया गया है कि इसे लेकर सिर्फ गेस्ट ही नहीं बल्कि होस्ट के अदंर भी काफी उत्सुकता रहती है।
अमिताभ बच्चन से जब पूछा गया कि क्या हॉट सीट पर बैठना उन्हें पसंद है और क्या वो चाहते हैं कि कभी वो खुद हॉट सीट पर बैठें इसपर अमिताभ ने कहा कि वो हॉट सीट पर कई बार बैठ चुके हैं लेकिन कभी भी दूसरे सवाल से आगे नहीं पहुंचे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











