फिर गूंजेंगी देवियों-सज्जनों नमस्कार की आवाज, 'केबीसी 8' की शूटिंग शुरू

सोनी टीवी के मशहूर क्वीज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' श्रृंखला के आठवें संस्करण की शूटिंग शुरू हो चुकी है। क्योंकि अमिताभ बच्चन ने अपना शूट स्टार्ट कर दिया है।

इस बात की जानकारी खुद अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग एसआरबच्चन डॉट टंबलर डॉट काम पर दी। अमिताभ ने लिखा है कि रविवार सुबह सुबह केबीसी के आठवें संस्करण का प्रोमो शूट पूरा किया। काफी अच्छा लगा।

मालूम हो कि केबीसी यानी कौन बनेगा करोड़पति के पर्याय बन चुके अमिताभ बच्चन ने इस श्रृंखला के छह संस्करणों की मेजबानी कर चुके हैं। सिर्फ तीसरे संस्करण के मेजबान शाहरुख खान ने की थी। टीवी को एक नया प्रारूप देने वाले इस कार्यक्रम का लोग बेताबी और बेसब्री से इंतजार करते हैं।

मोदी के गुजरात के लिए मुलायम के मित्र अमिताभ ने क्यों किया प्रचार?

इसलिए इस सीरीज के लिए भी लोग काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर बार की तरह इस बार का शो भी काफी दिलचस्प होगा ऐसी उम्मीद की जा रही है।

ज्ञान से ही सफलता है ..को कहने वाले इस शो में ..आने के लिए लोग काफी मेहनत करते हैं। फिलहाल अब चंद रोज बाद ही यह शो फिर से शुरू होने जा रहा है। मतलब यह कि एक बार फिर से आपके सामने देवियों और सज्जनों नमस्कार.. की आवाज सुनायी पड़ेगी।

जानिये कैसे और क्यों हुई अमिताभ-जया की शादी?

बहुत जल्द इस गेम शो की अनसर लाइन खुलने वाली हैं इसलिए अगर आप पैसे कमाना चाहते हैं या घर बैठे करोड़पति बनना चाहते हैं तो सोनी पर इतंजार कीजिये कौन बनेगा करोड़पति सीजन 8।

मालूम हो कि 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) श्रृंखला अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय टीवी शो 'हू वांट्स टू बी ए मिलिअनेयर' का भारतीय रूपांतरण है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X