केबीसी 11 की तैयारी शुरू, अमिताभ बच्चन बन गए सबसे महंगे होस्ट,, इतनी फीस Shock !
टीआरपी में सारे एपिसोड को पीछे छोड़ने वाले शो का आगाज होने जा रहा है। हम बात कर रहे हैं कौन बनेगा करोड़पति के 11 वें सीजन की। जी हां, अमिताभ बच्चन ने इसकी जानकारी अपने ऑफिशिएल ब्लॉग पर दी। उन्होंने बताया कि 11 वें सीजन की तैयारी शुरू हो चुकी है।
उन्होंने इस तरफ भी इशारा दिया कि हर साल अपनी नई थीम के कारण इस बार भी केबीसी 11 के साथ नई थीम नई सोच को समाज के हित के लिए जोड़ा जा रहा है। अमिताभ शो के लिए इनपुट सीख रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि केबीसी की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

हम अभ्यास और अन्य की तैयारी कर रहे हैं। यह 2019 है। यह सब साल 2000 में शुरू हुआ था। कुल मिलाकर देखा जाए तो केबीसी को 19 साल हो गए हैं। अमिताभ बच्चन ने साल 2000 में इसी शो से टीवी पर अपना पहला कदम रखा था। अमिताभ से पहले इस शो के 3 सीजन को शाहरुख खान ने होस्ट किया था।ऐसा माना जा रहा है कि सुपर डांसर 3 के खत्म होने के बाद केबीसी का आगाज अप्रैल के अंत से हो सकता है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अमिताभ इस बार हर एपिसोड के लिए लगभग 3 करोड़ की फीस लेंगे। चलिए फिर इंतजार किस बात का यहां देखते हैं उन स्टार के नाम जो कि कमाई के मामले में टीवी पर सलमान से लेकर शाहरूख खान को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications