अमिताभ बच्चन से शुरू की KBC 11 की शूटिंग, करोड़ों की कमाई, सलमान को टक्कर !
टीवी की नंबर 1 शो की बात की जाए तो आज से नहीं बल्कि पिछले 11 साल से अमिताभ बच्चन केबीसी के जरिए लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। कौन बनेगा करोड़पति टीवी का ऐसा शो है जिसे दर्शकों के बीच हर साल पिछले साल के मुकाबले कई गुना अधिक प्यार और टीआरपी लेकर आता है।
केबीसी हर साल अपने आने के साथ टीआरपी पर नंबर 1 की जगह कायम कर ही लेता है। इस बार एक बार फिर से केबीसी के 11 वें सीजन की शुरुआत होने जा रही है। इस बार की थीम है अड़े रहो। कहीं ना कहीं अमिताभ भी इस शो के साथ लगातार टीवी पर सबसे लंबा चलने वाले सीजन होस्ट करने के लिए अड़े रहे हैं।

अमिताभ बच्चन इस साल भी कई जनरल नॅालेज के सवाल के साछ केबीसी 11 लेकर आ रहे हैं। उन्होंने इस शो के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। अमिताभ ने ट्टीट करके कहा है कि इसकी शुरुआत हो चुकी है। एक और केबीसी। इसे शुरू हुए 19 साल हो गए हैं। 11 सीजन और सभी दर्शकों का प्यार।
बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति ब्रिटिश कार्यक्रम हू वॅान्ट्स टू बी ए मिलिनेयर पर बेस्ड है। अमिताभ इसके दस सीजन्स की मेजबानी कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार सीजन के हर एपिसोड को होस्ट करने के लिए अमिताभ 3 करोड़ ले रहे हैं। इस बार भी केबीसी के कुल 30 या 35 एपिसोड होंगे।
ये शो तीन महीने के टीवी पर दिखाई देंगे। अगस्त अंत में लांच होने के कारण केबीसी सलमान के बिग बॅास 13 से टीआरपी पर टक्कर लेता हुआ नजर आएगा। बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि टीवी के स्टार्स एक शो को होस्ट कर कितने करोड़ की कमाई करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications