Alert..कौन बनेगा करोड़पति..भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार बनेंगे होस्ट..

कौन बनेगा करोड़पति जल्द वापसी करने वाला है। वो भी सबसे बड़े सुपरस्टार के साथ।

By Prachi Dixit

कौन बनेगा करोड़पति को लेकर हाल ही में खबर आयी थी कि इस शो को अमिताभ बच्चन नहीं बल्कि रणबीर कपूर,ऐश्वर्या राय बच्चन और माधुरी दीक्षित में से कोई एक होस्ट कर सकता है।

अब इन सारी अटकलों पर विराम लगने वाला है। इस शो को कोई और नहीं बल्कि खुद हमेशा की तरह अमिताभ बच्चन होस्ट करेंगे। जी हां।

Amitabh Bachchan

इन दिनों अमिताभ बच्चन 102 नॅाट आॅउट की शूटिंग में बिजी हैं। इसके बाद वह जून में आमिर खान के साथ ठग आॅफ हिंदुस्तान की शूटिंग में बिजी हो जायेंगे।

ऐसे में उनके पास कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग के लिए केवल अगस्त का महीना शेष बचेगा। वह पूरी कोशिश में हैं कि अगस्त में अधिक से अधिक इस शो की शूटिंग पूरी कर ली जाए।

मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्मसिटी में कौन बनेगा करोड़पति का सेट बनाया जा रहा है। अपने बिजी शेड्यूल के चलते अमिताभ बच्चन 17 दिन के अंदर इस शो की शूटिंग करेंगे।

सलमान ने लिया सुनील का बदला..कपिल शो में नहीं जलेगी ट्यूबलाइट..

इनमें से 10 दिन अगस्त और 7 दिन सितंबर में शूटिंग होगी। गौरतलब है कि 2014 में कौन बनेगा करोड़पति का आखिरी सीजन अमिताभ ने होस्ट किया था। अब एक बार पर स्क्रीन पर अमिताभ जी की दमदार आवाज गुंज उठेगी।

बहरहाल क्या आप जानते हैं कि अब तक कैसे केबीसी के 7 विनर्स की दुनिया करोड़ों जीतने के बाद बदल गई है। यहां देखिए एक खास रिपोर्ट...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X