बाहुबली..ट्यूबलाइट नहीं..ये सुपरस्टार फिल्म रहेगी 100 साल तक सुपरहिट...

अमिताभ बच्चन की इस फिल्म ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना लिया है जिसे तोड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। यहां देखे एक खास रिपोर्ट..

By Prachi Dixit

टीवी पर नाग नागिन के साथ टॉप शो की टीआरपी एक तरफ और अमिताभ बच्चन की ऐतिहासिक फिल्म सूर्यवंशम एक तरफ।ऐतिहासिक इस लिहाज से की यह टीवी की दुनिया की सबसे अधिक देखे जाने वाली फ़िल्म है।

खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में। हाल में रिलीज हुई टीआरपी रिपोर्ट के मुताबिक जिन फिल्मों का अब तक प्रसारण हुआ है,उसमें से सूर्यवंशम को सबसे अधिक बार देखा गया है।

Sooryavansham

इस फिल्म के 18 साल पुरे होने पर खुद अमिताभ जी ने ट्विटर के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है। गौरतलब है कि आईपीएल मैच के दौरान फिलहाल सेट मैक्स पर सूर्यवंशम नहीं दिखाई जा रही थी।

लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ जगह इस फिल्म का प्रसारण किया जा रहा था। वैसे भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही है। लेकिन टीवी और इतनी बार दिखाई जा चुकी है कि लोगों को इसके डायलॅाग तक याद हो गए हैं।

सूर्यवंशम साल 1999 में रिलीज हुई थी, उसी साल सेट मैक्स चैनल भी लॉन्च हुआ था। सोनी मैक्स की मार्केटिंग हेड वैशाली का कहना है कि उस वक्त चैनल ने 100 साल के राइट्स खरीद लिए थे। इसी वजह से यह फिल्म बार-बार सोनी मैक्स पर दिखाई जाती है।

लेकिन क्या आपको पता है कि आईपीएल के दौरान इस फिल्म को सबसे ज्यादा याद किया गया। यहां तक कि इस फिल्म पर ऐसे जोक्स तैयार किए गए हैं कि आप अपनी हंसी रोक नहीं पायेंगे..यहां पढ़ें..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X