अमिताभ ने ब्लॉग पर तस्लीम की पीठ ठोंकी

अमिताभ लिखते हैं "तस्लीम एक सामान्य मुस्लिम गृहणी हैं, जो सामाजिक और रूढ़िवादी प्रतिमानों के बीच रहती हैं। वह सिलाई करके मुश्किल से 2000-3000 रुपये कमाती हैं और उसी से अपनी गृहस्थी चलाती हैं। लेकिन आज वह एक करोड़ रुपये जीत चुकी हैं। अपनी कम आय के कारण तस्लीम ने अपने जीवन में कभी बैंक खाता नहीं खुलवाया। उन्होंने कभी एक लाख रुपये एक साथ नहीं देखे थे।"
उन्होने लिखा "लेकिन अब उन्होंने कर दिखाया है। उनके पति कोचीन में काम करते हैं। तस्लीम ने केबीसी में शामिल होने का फैसला स्वयं किया था।" अमिताभ ने कहा, "शाबास राहत, आप काफी महत्वपूर्ण हो गई हैं और केवल केबीसी के लिए नहीं बल्कि पूरे देश के लिए।"
amitabh bachchan अमिताभ बच्चन केबीसी केबीसी 4 झारखंड ब्लॉग राहत तस्नीम blog jharkhand kbc kbc 4 rahat tasleem


Click it and Unblock the Notifications