अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति KBC 11 के फैंस के लिए बड़ी खबर, 7 बड़ा खुलासा !
एक बार फिर से टीवी पर नंबर 1 शो कौन बनेगा करोड़पति का आगाज होने वाला है। अमिताभ बच्चन जल्द ही कौन बनेगा करोड़पति का 11 वां सीजन लेकर आने वाले हैं। फैंस भी लंबे समय से अपने इस शो के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच कौन बनेगा करोड़पति को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
आपको बता दें कि ये शो जल्द शुरू होने वाला है। अमिताभ बच्चन 1 अगस्त से इसकी शूटिंग शुरू कर देंगे। इस सीजन के सभी कंटेस्टेंट को लॅाक कर दिया गया है। जल्द ही इसका एक बेहतरीन प्रोमो तैयार किया जाने वाला है। हालांकि अभी शो के लिए कोई तय डेट सामने नहीं आयी है कि कब से और किस वक्त के ये शो शुरू होगा।

लेकिन इतना तो तय है कि अगस्त मिड यानी कि 19 अगस्त से शो शुरू हो सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि बिग बॅास 13 भी इसी तारीख के करीब शुरू होगा। अगर ऐसा होता है तो एक बार फिर टीआरपी पर केबीसी और बिग बॅास के बीच फाइट देखने को मिलेगी।यानी अभी भी इस शो के लिए फैंस को एक महीने का लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
फिलहाल अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म 'गुलाबो सिताबो' की शूटिंग में बिजी हैं। इसके बाद वह केबीसी 11 की शूटिंग शुरू करेंगे। इस बार भी चुनिंदा एपिसोड के साथ ये सीजन लौट कर आएगा। बहरहाल, हम आपको बताते हैं केबीसी से जुड़े हुए 7 ऐसे बड़े राज जो आपके होश उड़ा देंगे..


Click it and Unblock the Notifications