आमिर खान की एंट्री के बाद कौन बनेगा करोड़पति KBC 10 बंद , फैंस को झटका !
अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। लगातार टीआरपी रेटिंग में टॅाप 10 में भी रहने के बावजूद केबीसी पर ताला लगने जा रहा है।
केबीसी के सीजन 10 का प्रसारण हर बार की तरह इस बार भी पसंद किया गया। यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि बतौर होस्ट अमिताभ इस शो की असली पहचान हैं। इस बार बिनीता जैन एक करोड़ की हकदार बनने में कामयाब हुईं।

लेकिन अब यह शो अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। हाल ही में आमिर ने केबीसी के एक खास एपिसोड के लिए शूटिंग की। ऐसा माना जा रहा है कि आमिर खान ने ठग्स आॅफ हिंदोस्तान के प्रमोशन की शुरुआत केबीसी से की है।
लेकिन 3 सितंबर से शुरू हुआ यह शो 23 नवंबर को आॅफ एयर कर दिया जाएगा। केबीसी की जगह लेडीज स्पेशल और पटियाला बेब्स का टेलीकास्ट किया जाएगा। उम्मीद है कि केबीसी के नए सीजन की शुरुआत भी जल्द हो।बहरहाल,यहां देखिए 90 के दशक में सलमान,आमिर और अजय देवगन की ये अनदेखी तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications