कौन बनेगा करोड़पति सीज़न 13 लेकर लौटे अमिताभ बच्चन, कोरोना काल में शूट किया नया प्रोमो

एक तरफ, कोरोना की दूसरी लहर देश को पीछे ढकेल रहा है और तीसरी लहर का डर बना हुआ है, इस बीच इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री, फैन्स को इंटरटेन रखने के लिए एड़ी चोटी का ज़ोर लगा रही है। अमिताभ बच्चन भी कौन बनेगा करोड़पति के नए सीज़न के साथ वापस आ चुके हैं। गौरतलब है कि केबीसी का 12वां सीज़न जनवरी में ही खत्म हुआ है।

अब 13वें सीज़न की घोषणा, अमिताभ बच्चन के नए प्रोमो के साथ कर दी गई है। सोनी टीवी द्वारा जारी इस प्रोमो में जानकारी दी गई है कि कौन बनेगा करोड़पति के 13वें सीज़न के रजिस्ट्रेशन 10 मई से शुरू हो रहे हैं।

amitabh-bachchan-shoots-kaun-banega-crorepati-13-promo-registrations-open

वहीं अमिताभ बच्चन भी इस प्रोमो में फैन्स को और कोशिश करने की सलाह दे रहे हैं और उन्हें बताते हुए दिख रहे हैं कि वो कितनी बेसब्री से प्रतिभागियों का हॉटसीट पर इंतज़ार कर रहे हैं।

आलोचनाओं भरा खत्म हुआ पिछला सीज़न

आलोचनाओं भरा खत्म हुआ पिछला सीज़न

गौरतलब है कि कौन बनेगा करोड़पति का पिछला सीज़न, आलोचनाओं भरा रहा।पिछला सीज़न, अमिताभ बच्चन ने परमवीर चक्र विजेताओं के साथ खत्म किया था। हालांकि सीज़न तो सफल था लेकिन आखिरी एपिसोड में अमिताभ बच्चन को आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा।

कर दी थी सेक्सिस्ट टिप्पणी

कर दी थी सेक्सिस्ट टिप्पणी

दरअसल, आखिरी एपिसोड में पैनल की खास मेहमान को अमिताभ बच्चन ने ये कह कर संबोधित कर दिया था कि आप इतनी सुंदर है कि लगता ही नहीं है कि आप जैसी महिला economist हो सकती है। बस लोगों ने अमिताभ बच्चन के इस sexist कमेंट की काफी आलोचना की थी।

लगातार कर रहे काम

लगातार कर रहे काम

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन लगातार काम कर रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर के लॉकडाउन से पहले ही उन्होंने अजय देवगन के साथ मे डे की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म को अजय देवगन ने खुद डायरेक्ट किया है।

लगवा चुके हैं वैक्सीन

लगवा चुके हैं वैक्सीन

इस बीच अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर बताया कि 1 अप्रैल को दोपहर में उन्होंने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ ली है और अपनी सेहत की जानकारी देते हुए बच्चन साहब ने ये भी बताया था कि वो बिल्कुल स्वस्थ हैं। आजकल वो सभी को स्वस्थ और सुरक्षित रहने की सलाह दे रहे हैं।

पोस्टपोन हुई फिल्म

पोस्टपोन हुई फिल्म

दूसरी तरफ, 9 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली अमिताभ बच्चन - इमरान हाशमी स्टारर फिल्म कोरोना के प्रकोप को देखते हुए पोस्टपोन कर दी गई है। अमिताभ बच्चन ने खुद इसकी जानकारी फैन्स को दी।

हाल ही में करवाया ऑपरेशन

हाल ही में करवाया ऑपरेशन

अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपनी दोनों आंखो का मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाया है। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने ब्लॉग के ज़रिए फैन्स को दी थी। साथ ही फैन्स को उनकी दुआओं के लिए धन्यवाद भी दिया था।

कैंसिल की होली पार्टी

कैंसिल की होली पार्टी

वहीं, हर साल बच्चन आवास जलसा में होने वाली शानदार होली पार्टी को कोरोना और ऋषि कपूर के निधन के चलते इस साल कैंसिल कर दिया गया। अमिताभ बच्चन ने अभिषेक बच्चन के साथ होली खेलती ये तस्वीर शेयर कर फैन्स को होली की शुभकामनाएं दी थीं।

अटकी हुई है फिल्म

अटकी हुई है फिल्म

अमिताभ बच्चन की रणबीर कपूर - आलिया भट्ट स्टारर ब्रह्मास्त्र फिलहाल कोरोना के चलते अटकी हुई है। फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज़ होनी थी लेकिन अब तक फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हो पाई है।

ऋषि कपूर को किया रिप्लेस

ऋषि कपूर को किया रिप्लेस

अमिताभ बच्चन ने द इंटर्न रीमेक में ऋषि कपूर को रिप्लेस किया है। इस फिल्म में ऋषि कपूर और दीपिका पादुकोण साथ दिखाई देने वाले थे लेकिन अब फिल्म में बच्चन साहब ने ऋषि कपूर को रिप्लेस किया है।

दीपिका के साथ हैट्रिक

दीपिका के साथ हैट्रिक

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण के साथ हैट्रिक करते नज़र आएंगे। प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ वो नाग अश्विन की एक साइंस फिक्शन फिल्म में भी नज़र आएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X