पैर में फ्रैक्चर के बाद भी अमिताभ बच्चन ने की केबीसी 13 की शूटिंग, खुद बोला- बहुत दर्द है

अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने लोकप्रिय शो कौन बनेगा करोड़पति 13 को लेकर चर्चा में हैं। अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर से टीवी पर आकर अपना रंग जमा दिया है। कोरोना महामारी के बीच भी अमिताभ बच्चन ने लगातार केबीसी 13 की शूटिंग की। शो के लांच के साथ वो स्पेशल गेस्ट के साथ भी दिखाई दिए।

लेकिन काम के प्रति उनकी मेहनत और साफ तब दिखती है जब पैर में फ्रैक्चर होने के बाद भी उन्होंने केबीसी 13 की शूटिंग को जारी रखा। इसकी जानकारी अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॅाक में दी है। अमिताभ बच्चन ने बताया कि उनके पैर की उंगली टूट गई है। वो इस वजह से बेहद दर्द में भी हैं।

Amitabh Bachchan,Kaun Banega Crorepati 13

अमिताभ बच्चन ने ये भी जानकारी दी कि उन्हें इससे ठीक होने में 4 से 5 हफ्तों का समय लगेगा। अमिताभ बच्चन ने बताया कि वो दर्द के साथ काम कर रहे हैं। केबीसी 13 के लिए अमिताभ बच्चन ने नवरात्री एपिसोड की शूटिंग भी की। इसके लिए अमिताभ बच्चन ने ट्रेडिशनल लुक के साथ अपनी तस्वीर भी शेयर की।

अमिताभ बच्चन ने ब्लॅाग में अपने पैर की चोट को भी दिखाया है। उन्होंने बताया कि दर्द और तकलीफ के कारण वो चलते मौजे जैसे जूते पहनकर शूटिंग कर रहे हैं। इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन की पैर की उंगली पर प्लास्टर भी चढ़ा हुआ दिख रहा है। इस फोटो को शेयर कर अमिताभ बच्चन ने लिखा है कि अपने फ्रैक्चर हुई उंगली को छुपाने के लिए कैमोफ्लाज जूते पहने हैं। मोजे जैसे हैं लेकिन है तो जूते हीं। मेरी टूटी हुई उंगली के लिए नर्म प्रोटेक्शन।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X