KBC 12: पीपीई किट पहन क्रू ने किया अमिताभ बच्चन का मेकअप, बिग बी ने कहा- काम थम नहीं सकता
कोरोना काल में अमिताभ बच्चन ने फिर से शूटिंग की शुरुआत कर दी है। टीवी की टीआरपी की रेटिंग को बढ़ाने के लिए फिर से आगाज होने जा रहा है कौन बनेगा करोड़पति 12 का। अमिताभ बच्चन हाल ही में कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद फिर से ठीक होकर वह घर से लौट आए हैं।
केबीसी 12 के सेट पर भी अमिताभ का आगमन हो गया है। कुछ दिन पहले अमिताभ बच्चन ने शूटिंग शुरू की। जिसकी कई तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। जहां पर सेट पर काफी कम लोग दिखाई दे रहे हैं।

नई तस्वीर के जरिए अमिताभ बच्चन ने जाहिर करने की कोशिश की है कि कैसे कोरोना काल में सेट पर काफी सावधानी रखी जा रही है। चलिए आपको दिखाते हैं केबीसी 12 के सेट पर कैसे रखा जा रहा है अमिताभ बच्चन का ध्यान।


Click it and Unblock the Notifications