अमिताभ बच्चन का जज्बा, कोरोना में KBC 12 की शूटिंग, सेट की तस्वीरें , ब्लॅाग में लिखा दर्द-खालीपन
टीवी की टीआरपी की दुनिया में एक बार फिर से सारे रिकॅार्ड ब्रेक करने के लिए वापसी कर रहे हैं अमिताभ बच्चन। हर साल की तरह कोरोना में केबीसी 12 की वापसी होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जाहिर सी बात है कि अमिताभ बच्चन की उम्र को देखते हुए इस बार सेट पर कोरोना के नियम का भी काफी सख्ती से पालन किया जाएगा।
हाल ही अमिताभ कोरोना से संक्रमित होने के बाद इलाज के बाद ठीक होकर घर वापसी कर चुके हैं। लेकिन इस बीच अब उन्होंने केबीसी 12 की भी शूटिंग शुरू कर दी है।

अमिताभ ने खुद से सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जो बताती है कि बिना लाइव दर्शकों के भी अमिताभ इस शो की असली एनर्जी हैं। केबीसी 12 के सेट से तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि 20 साल, 12 वां पर्व, KBC: कौन बनेगा करोड़पति आरंभ।


Click it and Unblock the Notifications