भावुक होकर Amitabh Bachchan ने ब्लॅाग पर लिखा ऐसा कुछ, दुखी हो गए KBC 14 के फैंस

Amitabh Bachchan, KBC 14:अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति 14 के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। अपने ब्लॉग के जरिए अमिताभ बच्चन ने लिखा है कि केबीसी 14 शो जल्द ही बंद करने वाला है। अमिताभ ने इस पोस्ट के जरिए लिखा है कि उनके लिए दुख की बात है कि शो बंद होने जा रहा है। केबीसी 14 इस साल भी अपना एक सीजन पूरा कर चुका है। अब यह शो खत्म होने की कगार पर है। बिग बी ने ब्लॅाग के जरिए यह जानकारी साझा किया है।
अपने इस ब्लॉग पर अमिताभ बच्चन ने लिखा है कि इस शो के लिए शूटिंग अब खत्म होने की कगार पर हैं। इस दौरान वापसी की भावना भी बलवती हो रही है। कास्ट और क्रू को जल्द ही रूटीन में अनुपस्थिति महसूस होगी। फिलहाल शो से जाने की भावना महसूस हो रही है। उम्मीद है कि हम सब फिर से एक साथ होंगे। बहुत जल्द।
अमिताभ ने आगे लिखा है कि शो में प्रतिष्ठित हस्तियों और व्यक्तियों से बात करने का मौका मिला। जो समाज में अपना योगदान दे रहे हैं। उनसे काफी कुछ सीखने को मिला है। लोगों के साथ बातचीत करना शानदार रहा है। अमिताभ ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए लिखा है कि जाना थोड़ा अजीब लगता है। शो खत्म होने की भावना महसूस हो रही है।
लेकिन उम्मीद है कि हम सब जल्द ही फिर से एक साथ होंगे। अमिताभ बच्चन साल 2000 से कौन बनेगा करोड़पति शो को होस्ट कर रहे हैं। शो का सिर्फ तीसरा सीजन सुपरस्टार शाहरुख खान ने होस्ट किया था। बता दें कि अमिताभ बच्चन 80 साल की उम्र के हो गए हैं। वह इस उम्र में भी अपनी फिल्म के साथ केबीसी का काम भी लगातार कर रहे हैं। इस उम्र में अमिताभ बच्चन के काम करने के जज्बे को काफी तारीफ होती रहती है। अमिताभ बच्चन जल्द ही प्रभास के साथ फिल्म प्रोजेक्ट के में नजर आयेंगे। इस साल केबीसी 14 अमिताभ के लिए खास भी रहा है। अमिताभ का जन्मदिन इस साल शो पर शानदार तरीके से मनाया गया। जिसने अमिताभ को भावुक कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











