केबीसी के सेट पर अमिताभ को याद आई नत्थूलाल की मूछें

सोमेंद्र सिंह ने अपनी मूछों का राज बताते हुए कहा कि उन्होंने जब अक्षय कुमार की फिल्म 'राउडी राठौर' देखी तभी से उन्हें अक्षय की तरह मूछें रखने का मन किया। अमिताभ ने भी उनकी मूछों की तारीफ करते हुए कहा कि अब तो नत्थूलाल की मूछों का जमाना चला गया अब तो राउडी राठौर की मूछों का जमाना है। सोमेंद्र सिंह फौज में हैं और साथ ही अमिताभ के भी बहुत बड़े फैन हैं।
सिर्फ मूछें ही नहीं बल्कि सोमेंद्र सिंह का लुक भी राउडी राठौर के अक्षय कुमार की तरह ही नज़र आया सोमेंद्र सिंह ने एक के बाद एक अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देते हुए शो में पूरे 25 लाख कमाए। 1 करोड़ भी वो जीत सकते थे लेकिन उनकी लाइफ लाइन खत्म हो गई और उन्हें किसी भी तरह का रिस्क ना लेते हुए सेफ गेम खेला। फिल्हाल ये एपिसोड इस शुक्रवार 14 सितंबर को कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होगा।


Click it and Unblock the Notifications