अमिताभ के साथ फैन्स भी दुखी
केबीसी के खत्म होने का दुख सिर्फ अमिताभ को ही नहीं बल्कि अमिताभ के चाहने वालों और उनके फैन्स को भी है। अमिताभ के ट्विटर पर लोगों ने कई सारे कमेंट किये और कहा कि वो भी अमिताभ को मिस करेंगे उन्हें भी केबीसी के आठ महीने पता ही नहीं चले। मिली ने ट्वीट किया "अलविदा शब्बाखैर। हम फिर मिलेंगे आपसे बस कुछ ही महीनों बाद। केबीसी खत्म हो गया। अभी भी यकीन नहीं होता कि 8महीने इतनी जल्दी गुज़र गये।" नियो नाइट्स ने ट्वीट किया "और केबीसी खत्म हो गया।"
फेसबुक पर भी अमिताभ ने अपना दुख व्यक्त किया तो उनके फैन्स ने फेसबुक पर भी कमेंट किये। नरेंद्र ने लिखा "हम आपको याद करेंगे सर।" ज़रा मोहम्मद ने लिखा "हम आपको बहुत मिस करेंगे सर। इंशाअल्लाह हम अगले सीजन में आपको देखेंगे। गॉड ब्लेस यू।" भाबनी शंगर नंदा ने लिखा "उम्मीद करते हैं कि आप जल्द ही वापस आएंगे।" केबीसी का ये आखिरी एपिसोड 26 जनवरी को टेलिकास्ट होगा। इस एपिसोड के दौरान शो में जीतने वाले कुछ प्रतिभागी भी मौजूद होंगे।


Click it and Unblock the Notifications












