अमिताभ बच्चन को मिल गया इस सीजन का पहला करोड़पति? दृष्टिहीन हिमानी बुंदेला का ये प्रोमो रिलीज!
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का मशहूर टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति का 13वां अध्याय शुरु हो चुका है। इस समय अमिताभ बच्चन इसको लेकर लगातार काफी सुर्खियों में हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि अमिताभ बच्चन के इस शो को उनका पहला करोड़पति मिल चुका है। खबर आ रही है कि इस शो का पहला करोड़पति कोई पुरुष नहीं बल्कि एक महिला हैं जो कि दृष्टिहीन भी हैं।
गौरतलब है कि इन महिला का नाम हिमानी बुंदेला है और इस समय एक टीजर रिलीज किया गया है जो कि वायरल हो रहा है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन हिमानी बुंदेला से 1 करोड़ का सवाल पूछते दिख रहे हैं।

इसको देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस सीजन का पहला करोड़पति मिल चुका है। हालांकि वो 1 करोड़ जीततीं हैं या नहीं ये तो आने वाला समय ही बताएगा। अमिताभ बच्चन इस वीडियो में उनका हाथ पकड़कर ले आते नजर आते हैं और उनको पानी भी देते हैं।
इसके अलावा नजर आ रहा है कि वो कहते हैं.. 15वां प्रश्न एक करोड़ रुपए के लिए आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर। इसके बाद से लगातार लोग अंदाजा लगा रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने इसके पहले दो शो होस्ट किया था उसमें करीब 4 ऐसे प्रतियोगी आए थे जो कि 1 करोड़ जीते थे।
अमिताभ बच्चन के इस शो की दीवानगी काफी ज्यादा है और लोगों को इससे काफी ज्ञान भी मिलता है। फिलहाल आप देखिए ये प्रोमो वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications