इंतजार खत्म: जारी हुआ बिग बी के धारावाहिक 'युद्ध' का पोस्टर
जिसका पोस्टर ट्विटर पर जारी करते हुए अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा है कि राजधानी में धारावाहिक युद्ध का प्रमोशन जारी है. इस चिलचिलाती धूप में आंधी सचमुच काफी अलग सा अनुभव है। यहां का तापमान 45 डिग्री है। मालूम हो कि धारावाहिक का प्रमोशन इन दिनों दिल्ली में हो रहा है।
इससे पहले अमिताभ ने अपने शो के लिए ब्लॉग पर लिखा था कि "चूंकि आपको देश में 800 टेलीविजन चैनलों से गुजरना है, ऐसे में आपको टेलीविजन पर चारों ओर उमड़ रही विषय सामग्री के बीच संदेह होता है कि आपके स्वयं के प्रयासों को कभी देखा या सराहा जाएगा या नहीं। उन्होंने लिखा, "देश में फिल्मों की तुलना में टेलीविजन तीन गुना अधिक लाभकारी बन गया है।" इसलिए वो भयभीत है कि पता नहीं उनका शो चलेगा कि नहीं।
अनुराग कश्यप निर्देशित 'युद्ध' में सरिका और के.के. मेनन भी हैं। मालूम हो कि युद्ध का प्रोमो यूट्यूब पर 31 मई को प्रकाशित हुआ था और एक दिन के भीतर ही इसे 8,472 बार देखा गया था। अनुऱाग कश्यप अलग सोच के मालिक है ऐसे में उनके धारावाहिक से भी बहुत ज्यादा लोगों को उम्मीदें हैं। देखते हैं उनका धारावाहिक और लोगों के धारावाहिकों से किस तरह अलग होता है। धारावाहिक का प्रसारण सोनी चैनल पर जुलाई से होगा।


Click it and Unblock the Notifications












