फराह खान ने लिया अमिताभ बच्चन का ऑडिशन, दीपिका पादुकोण ने बुलवाया 'एक चुटकी सिंदूर'
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इस समय अपनी फिल्मों के साथ साथ कौन बनेगा करोड़पति को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। इस शो में लगातार कोई ना कोई सितारे या बड़ी हस्ती आती रहती है। ऐसे में एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उनके साथ फराह खान और दीपिका पादुकोण नजर आ रहीं हैं। फराह खान और दीपिका हाल ही में केबीसी पर पहुंची थी। ये काफी मजेदार वीडियो है क्योंकि अमिताभ बच्चन का ऑडिशन लिया जा रहा है और फराह खान उनको काफी मजेदार लाइंस बोलने के लिए दे रही हैं।
इस वीडियो की बात करें तो इसमें अमिताभ बच्चन से फराह खान बुलवा रहीं हैं, 'एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो रमेश बाबू।' अमिताभ बच्चन काफी मजेदार तरीके से इस डायलॉग को बोल रहे हैं और लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं।

कई तरीके से अमिताभ बच्चन ने इस डायलॉग को बोला है जो कि काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो सामने आते ही धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
फराह खान को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि वो कोरोना वायरस संक्रमित हो गईं हैं और इसके पहले ही वो केबीसी पर गईं थीं। इसके अलावा दीपिका पादुकोण भी अमिताभ बच्चन के साथ मस्ती करती हुईं नजर आ रहीं हैं।
अमिताभ बच्चन इस समय कई धमाकेदार फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं जिसमें झुंड और ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्में शामिल है। इसके पहले अमिताभ बच्चन चेहरे में नजर आए थे। इस फिल्म को काफी प्यार मिला है।


Click it and Unblock the Notifications