आदित्य नारायण डाल रहे थे वरमाला, तभी अमिताभ बच्चन की हुई एंट्री? शादी का वीडियो वायरल
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और टीवी जगत की बात करें तो इस साल कई बड़ी बड़ी खबरें सामने आईं और कोरोना काल में कई सितारों ने शादी भी कर ली। उन्ही में से एक हैं सिंगर उदित नारायण के बेटे, एंकर और सिंगर आदित्य नारायण। हाल ही में वो शादी के बंधन में बंधे हैं और उनकी कुछ शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लेकिन इस बीच आदित्य नारायण का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वर और वधु वरमाला डालते दिख रहे हैं।
इस वीडियो को खुद आदित्य ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। दरअसल आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल एक दूसरे को वरमाला डाल रहे थे कि इसी बीच सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की एंट्री होती है। अमिताभ बच्चन तेजी से चिल्लाते हैं और कहते हैं कि हमारा लड़का वहां पहुंच गया। अगर आप ये सोच रहे हैं कि महानायक इस शादी का हिस्सा बने थे तो ये पूरी तरह से गलत है।
Salaar- प्रभास ने कर डाला अगली फिल्म का ऐलान, KGF डायरेक्टर के साथ तगड़ा धमाका


Click it and Unblock the Notifications