..................... Amitabh Bachchan Reveals That He Married To Jaya Bachchan Because Of Her Long Hairs - Hindi Filmibeat

Amitabh Bachchan ने Jaya Bachchan से इस एक वजह से की थी शादी, खुद किया वायरल, देखें Viral Video

Amitabh Bachchan On Marraige With Jaya

Amitabh Bachchan On Marriage With Jaya: अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के बिग बी कहे जाते हैं और आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर में काफी बेहतरीन फिल्में दी है। आज के वक्त में वह बॉलीवुड के एक दिग्गज अभिनेता है और 'कौन बनेगा करोड़पति' शो को भी होस्ट कर रहे हैं। लेकिन अब इसी बीच अमिताभ बच्चन का एक वीडियो वायरल हो रहा है और इसमें हॉट सीट पर बैठे हुए कंटेस्टेंट ने उनसे निजी सवाल किया।

अब वायरल हो रहे इस वीडियो में अमिताभ बच्चन बताते हैं कि उन्होंने जया बच्चन की किस बात से इंप्रेस होकर शादी की थी। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन की लंबे बालों की तारीफ करते हुए कहा कि "अपनी पत्नी से हमने शादी इस एक वजह से भी की थी कि उनके बाल बहुत लंबे हुआ करते थे।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने 3 जून साल 1973 में शादी कर ली थी। दोनों की शादी को 50 साल हो चुके हैं। अमिताभ बच्चन भी अक्सर अपनी निजी जिंदगी के बारे में कई सारे खुलासे करते हुए नजर आते रहते हैं। एक बार उन्होंने बताया था कि अगर पत्नी जया का फोन अगर उनकी सेक्रेटरी उठा लेती है तो पत्नी का कैसा रिएक्शन होता है।

इस पर अमिताभ बच्चन ने बात करते हुए कहा था कि "अगर उधर से फोन आता है और आप कॉल नहीं उठा पाते हैं तो आप गए। ऐसा तब ही होता है जब उन्हें पता नहीं होता कि मैं शूटिंग में बिजी हूं। लेकिन उनके मुताबिक ऐसा होना चाहिए कि जब भी उनका कॉल आता है तो मुझे वहां पर मौजूद रहना चाहिए।"

अमिताभ बच्चन ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "इसी वजह से मैंने रास्ता निकाल लिया है और अपने सेक्रेटरी को उनका कॉल उठाकर मेरे बारे में बताने के लिए भी कह दिया है। लेकिन फिर उनकी एक नई शिकायत शुरू हो गई। वो मुझे कह दी है कि अब तुमसे बात करने के लिए मुझे तुम्हारे सेक्रेटरी से बात करनी पड़ेगी?"

Read more about: amitabh bachchan jaya bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X