...तो Jaya Bachchan से इसलिए हुआ था Amitabh Bachchan को प्यार, 'केबीसी' में किया खुलासा

अमिताभ बच्चन अक्सर 'कौन बनेगा करोड़पति' में अपने परिवार से जुड़े राज शेयर कर देते हैं। कई बार तो वो अपने घर के सदस्यों की पोल-खोल भी कर चुके हैं तो वहीं कई बार वो परिवार के खास पलों को भी शो में आए प्रतिभागियों को बताते हैं। ऐसा ही कुछ अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर किया है। अमिताभ बच्चन ने शेयर किया है कि, उन्हें जया बच्चन में क्या सबसे अच्छा लगा था।
दरअसल, केबीसी में आई एक प्रतिभागी के बालों की तारीफ करते हुए कहा कि उनके बाल काफी खूबसूरत हैं। केबीसी में प्रियंका महर्षि हॉट सीट पर थीं। उन्होंने अपना परिचय देते हुए कहा कि वो ब्यूटी और वेलनेस एकेडमी की मैनेजर हैं। वहीं, अमिताभ बच्चन को प्रियंका के बाल काफी अच्छे लगे।
अमिताभ बच्चन ने प्रियंका से कहा- प्रियंका जी आपके केश (बाल) बहुत सुंदर हैं। जरा हमें दिखाएंगी अपने केश?' इसके बाद जब प्रियंका ने अपने बालों को आगे किया तो प्रियंका के लंबे बालों के देखकर अमिताभ बच्चन ने कहा- 'अपनी पत्नी से प्यार हमने एक इस वजह से भी किया था कि, उनके केश बहुत लंबे थे।'
बता दें कि, कुछ दिनों पहले ही अमिताभ बच्चन को प्रतिभागी ने बताया था कि उनकी पत्नी उन्हें लंच में अक्सर लव नोट्स देती हैं। साथ ही उन्होंने पूछा था कि, जया बच्चन अच्छे मूड में होती हैं तो क्या करती हैं। इस पर अमिताभ बच्चन ने कहा था- 'सर चिट्ठी नहीं मिलती है पर जिस दिन प्रेम हो उस दिन बहुत प्यार से जो चीज हमको अच्छी लगती हो वो अपने हाथ से हमारे मुंह में डाल देंगी।'


Click it and Unblock the Notifications











