आराम छोड़, फैन्स के लिए घर से बाहर निकले बिग बी

खबर है कि कौन बनेगा करोड़पति इस साल के मध्य तक एक बार फिर से पर्दे पर वापसी करने जा रहा है। खबर तो यह भी है कि कि वो सातवें सीजन में भी नजर आएंगे।
ट्विटर पर बिग बी ने अपने फैन्स के लिए लिखा, 'आपके प्यार के लिए धन्यवाद। कृतज्ञता जाहिर करने के अलावा मेरे पास दूसरे शब्द नहीं हैं। अस्पताल से लौटने के बाद बाहर निकलने की सलाह नहीं थी, लेकिन फैन्स के लिए यह बहुत ज्यादा जरूरी था।
आपको बता दें कि अमिताभ 23 फरवरी को अस्पताल से घर लौटे हैं। उन्हें 11 फरवरी को सेवन हिल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें घर पर भी आराम करने की ही सलाह दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications