Amitabh Bachchan केबीसी के 17वें सीजन के लिए वसूल रहे भारी-भरकम रकम, हर एपिसोड के लिए ले रहे इतनी फीस

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan KBC 17 Fees: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वे जल्द ही अपने सुपरहिट क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति (KBC)' के 17वें सीजन में नजर आएंगे। यह शो सालों से दर्शकों का पसंदीदा रहा है और बिग बी इसकी पहचान बन चुके हैं।

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने कुछ दिन पहले KBC 17 की वापसी का ऑफिशियल ऐलान किया था। जानकारी के मुताबिक, नया सीजन 11 अगस्त 2025 से प्रसारित होगा।

एक एपिसोड के मिलेंगे 5 करोड़ रुपये?

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार अमिताभ बच्चन हर एपिसोड के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये की मोटी फीस ले रहे हैं। हालांकि अभी इस रकम की ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन टीवी की दुनिया में यह एक बड़ी रकम मानी जा रही है।

प्रोमो में दिखे बिग बी और सुम्बुल तौकीर

कुछ दिन पहले शो का पहला प्रोमो रिलीज किया गया था, जिसमें बिग बी के साथ एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर खान नजर आईं। इस प्रोमो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया और फैंस ने शो के लौटने पर खुशी जताई।

KBC की वजह से बंद होगा CID 2?

रिपोर्ट्स की मानें तो, 'CID 2' को फिलहाल बंद किया जा सकता है, ताकि KBC 17 के लिए स्लॉट खाली हो सके। CID 2 में शिवाजी साटम, दयानंद शेट्टी और आदित्य श्रीवास्तव जैसे कलाकार नजर आ रहे थे।

25 साल पहले शुरू हुआ था KBC

KBC की शुरुआत 3 जुलाई 2000 को हुई थी। यह शो भारतीय टेलीविजन पर गेम शो की दुनिया में एक क्रांति साबित हुआ। अमिताभ बच्चन का मशहूर 'नमस्ते' और उनका खास अंदाज आज भी दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है। बीते 25 सालों में इस शो ने करोड़ों फैंस का प्यार हासिल किया है।

अमिताभ बच्चन का वर्क फ्रंट

टीवी के अलावा, अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों में भी बिज़ी हैं। वे जल्द ही फिल्म 'सेक्शन 84' में दिखाई देंगे, जिसमें निमरत कौर, डायना पेंटी और अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार भी हैं। इसके अलावा, वे 'ब्रह्मास्त्र 2' और 'कल्कि 2898 AD' की अगली किश्तों में भी नजर आने वाले हैं।

More from Filmibeat

Read more about: amitabh bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X