KBC ने बांटे पैसे अमिताभ ने लूटा दिल

By अंकुर शर्मा

KBC-AMITABH BACHCHAN
आखिरकार 11 अक्टूबर को रात नौ बजे वैसा ही माहौल देखने को मिला जैसा उम्मीद की जा रही थीं, गलियां सूनी और लोग टीवी पर। क्योंकि सोनी पर रात नौ बजे 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज जो होने जा रहा था। और उम्मीद से कई गुना शानदार रहा केबीसी 4 का आगाज।

सीरियल के आरंभ में तो अमिताभ के लटके-झटके देखने को मिले, अमिताभ ने अपने चिरपरिचित अंदाज में अपना मशहूर गाना 'खईके पान बनारसवाला' गाते हुए दिखे। लेकिन इस के बाद शो की शानदार शुरूआत की बिग बी ने, शो के दर्शको और प्रतियोगियों का बड़े ही जोशीले अंदाज में स्वागत किया महानायक अमिताभ ने।

पढ़े : रैंप पर अमिताभ, रितिक और शाहरूख ने ढ़ाया कहर

शो के पहले दिन सोनी चैनल के रात नौ बजे की टीआरपी अन्य किसी भी चैनलों के मुकाबले काफी ज्यादा थी। यह शो थोड़े से बदलाव और ज्यादा प्राइज मनी की घोषणा के साथ शुरू हुआ है, इस बार गेम में थोड़ा सा बदलाव किया गया है। गेम में एक लाईफलाईन बढ़ा दी गई है। सोमवार के प्रोग्राम में अभिनेता संजय दत्त भी नजर आयें।


बिग बी भी शो की शुरुआत पर खासे उत्साहित दिखे और कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे मैं वापस अपने घर आ गया हूं, हॉट सीट पर बैठे पहले प्रतिभागी ने 3 ,20000 की रकम जीती। आपको बता दें कि यह गेम शो सिर्फ नौ हफ़्तों तक चलेगा। पहले सीजन में इसका इनाम एक करोड़ रुपए था जो इस बार बढ़ाकर पांच करोड़ रुपए कर दिया गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X