अमिताभ बच्चन का चश्मा खोया - रजनीकांत, चिरंजीवी, रणबीर, आलिया ने मिलकर ढूंढा, शानदार लॉकडाउन फिल्म
इस समय लॉकडाउन के चलते पूरा देश घर में बंद हैं लेकिन हमारे सुपरस्टार्स अपना काम करना नहीं भूल रहे हैं। यानि कि आपको इंटरटेन करना। अब सोनी टीवी ने कल्याण ज्वेलर्स के साथ मिलकर एक शानदार शॉर्ट फिल्म बना डाली है। वो भी लॉकडाउन में।
इस शॉर्ट फिल्म का नाम है फैमिली और इसे अमिताभ बच्चन ने शेयर किया है। फिल्म की शुरूआत में अमिताभ बच्चन का चश्मा खो जाता है और वो जया बच्चन से अपना चश्मा मांगते हैं।

लेकिन अमिताभ बच्चन को चश्मा देने कोई नहीं आता है। उनकी आवाज़ सुनकर दिलजीत दोसान्ज्ह चश्मा ढूंढने निकलते हैं लेकिन उन्हें कोई साथ में चाहिए।
इसलिए बिस्तर पर पड़े रणबीर कपूर को उठाते हैं और दोनों साथ मिलकर अमिताभ बच्चन का चश्मा ढूंढने में लग जाते हैं। इसके बाद रणबीर रजनीकांत और ममूती से चश्मे के बारे में पूछते हैं।
दोनों ही अपनी भाषा में बात करते हुए दिखाई देते हैं और रणबीर उन पर गुस्साते हैं कि जब भी वो कन्फ्यूज़ होते हैं, ये दोनों उन्हें और कन्फ्यूज़ कर देते हैं।
चश्मे की खोज जारी है और एक एक सुपरस्टार को स्क्रीन पर देखकर आपको भी मज़ा आ जाएगा। दिलचस्प ये कि ये फिल्म लॉकडाउन के दौरान शूट हुई है।
यहां देखिए ये शॉर्ट फिल्म फैमिली -
View this post on InstagramA post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on


Click it and Unblock the Notifications











