Exclusive: केबीसी में राम कपूर नाचे अमिताभ के गाने पर

अगर आप भी बड़े अच्छे लगते हैं सीरियल के राम कपूर और प्रिया के फैन हैं साथ ही अगर डॉक्टर अविनाश और डॉंक्टर निधि का उम्र से बढ़कर प्यार आपको कुछ अपना सा लगता है तो इस वीकेंड कौन बनेगा करोड़पति आपके लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा। असल में इस शनिवार और रविवार कौन बनेगा करोड़पति के 500 एपिसोड पूरे होने पर राम कपूर संग प्रिया कपूर और डॉक्टर अविनाश संग डॉक्टर निधि अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठकर गेम खेलेंगे।

एक तरफ जहां राम कपूर और प्रिया के साथ उनकी बेटी अमिताभ को आलू के परांठे खिलाएंगी और अमिताभ संग अपनी ऑस्क्रीन जोड़ी से जुड़ी कुछ खट्टी मीठी बातें शेयर करेंगे वहीं डॉक्टर अविनाश और निधि स्क्रीन पर डॉक्टरों के किरदार को निभाने में आने वाली मुश्किलों के बारे में कुछ बातें बताएंगे जिन्हें सुनकर आप भी खुद को मुस्कुराने से रोक नहीं पाएंगे। अमिताभ बच्चन राम कपूर से उनकी निजी जिंदगी के बारे में कई सवाल पूछेंगे और डॉक्टर अविनाश बताएंगे कि वो रियल लाइफ में इतने गंभीर बिल्कुल नहीं हैं और इस किरदार को निभाने के लिए उन्हें कितनी मेहनत करनी पड़ती है।

राम कपूर ने अमिताभ के हिट गाने पर डांस करके भी दिखाया और जब उनकी बेटी को अमिताभ ने डांस के लिए नहीं पूछा तो पीहू के नाराज होने पर उन्हें दोबारा फ्लोर पर बुलाकर डांस कराया गया। राम कपूर इस गेम शो में जीती गयी धनराशि को मैजिक बस फाउंडेशन को देंगे और प्रिया अपनी जीती गयी धनराशि को वी केयर फाउंडेशन को देगी। राम कपूर और प्रिया मिलकर इस शो में कुल 12 लाख 50 हजार की धनराशि जीतेंगे।

दूसरी तरफ डॉक्टर आशुतोष उर्फ और डॉक्टर निधि उर्फ ने इस गेम शो में पूरे 6 लाख 40 हजार जीते। आशुतोष इस जीती हुई धनराशि को सलमान खान की बींग ह्यूमन के लिए दान करेंगे और निधि उदयपुर में स्थित नारायण सेवा संस्थान को ये धनराशि देंगी। आगे देखिये केबीसी के सेट की कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरें और साथ ही जानिये अमिताभ संग प्रिया, राम कपूर, आशुतोष और निधि ने और क्या क्या बातें कीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X