Kaun Banega Crorepati शो छोड़ेंगे अमिताभ बच्चन ? अब ये स्टार बनेगा नया होस्ट

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan quit Kaun Banega Crorepati show: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपनी एक्टिंग के साथ ही अपने काम और अपने खास अंदाज के लिए याद किए जाते हैं। अमिताभ बच्चन फिल्मों के अलावा टीवी शोज में भी नजर आते हैं।

खासतौर पर उनका शो कौन बनेगा करोड़ पति (Kaun Banega Crorepati) काफी पसंद किया जाता है। बच्चे से लेकर बड़ा तक हर कोई इस शो को देखना पसंद करता है। ज्ञान के जरिए लोगों के लखपति और करोड़ पति बनने का मौका मिलता है।

कौन बनेगा करोड़पति शो छोड़ेंगे अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) शो के होस्ट के तौर पर काफी पसंद किए जाते हैं। एक तो अमिताभ बच्चन का बोलने का अंदाज और दूसरा उनकी बातें और उनका ज्ञान लोगों का दिल जीत लेता है। देखा जाए तो अमिताभ बच्चन ही शो की पहचान हैं। अमिताभ बच्चन ने साल 2000 में कौन बनेगा करोड़ पति (Kaun Banega Crorepati) का शो ज्वाइन किया था। पहले और दूसरे सीजन को होस्ट करने के बाद शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने तीसरा सीजन होस्ट किया था। इसके बाद से अमिताभ बच्चन लगातार शो होस्ट करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि अमिताभ बच्चन इस शो के लिए छोटी मोटी रकम नहीं बल्कि मोटी रकम चार्ज करते थे। वहीं इस साल कौन बनेगा करोड़ पति के 25 साल पूरे हो जाएंगे।

नए होस्ट के लिए फैन्स ने दी सलाह
लेकिन फिलहाल तो शो और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से जुड़ी एक खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाला शो कौन बनेगा करोड़ पति का सीजन 17 इस साल उनके लिए आखिरी होने वाला है। बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन शो छोड़ना चाहते हैं। अमिताभ बच्चन अब 82 साल के हो गए हैं। अब वह अपने ऊपर से काम की चिंता को हटाना चाहते हैं।

वहीं जैसे ही यह खबर सामने आई तब से नए शो के होस्ट की चर्चा होनी भी शुरू हो चुकी है। फैन्स ने भी अपने सुझाव पेश किए हैं। किसी ने कहा कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को फिर से होस्ट के तौर पर लेना चाहिए वहीं दूसरे ने लिखा कि धोनी (Dhoni) भी शो के नए होस्ट बन सकते हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि वंश चहता रहना चाहिए आप अभिषेक बच्चन को भी शो का होस्ट बना सकते हैं।

Read more about: amitabh bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X