टीवी शो पर रुक गई अमिताभ बच्चन की पल्स ? सालों पहले हुए एक्सीडेंट का भुगत रहे हैं खामियाजा , VIDEO

Amitabh Bachchan Video: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन अपनी अदाकारी और अपने विचारों की वजह से पसंद किए जाते हैं। 82 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन ने खुद को काफी फिट रखा है। अमिताभ बच्चन अपनी सेहत का खास ध्यान रखते हैं। वह रोजाना योग करते हैं। वॉक करते हैं और हेल्दी सादा खाना खाते हैं। अपने इसी नियम की वजह से इस उम्र में भी अमिताभ बच्चन की फिटनेस का कोई जवाब नहीं।
नहीं मिलती अमिताभ बच्चन की पल्स
इस उम्र में भी अमिताभ बच्चन फिल्में करते हैं और टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति को भी होस्ट करते नजर आते हैं। बता दें कि इस शो से अमिताभ बच्चन के कई वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। अमिताभ बच्चन के शो केबीसी का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यह वीडियो सीजन 13 का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि टीवी के कई सितारे शो में नजर आते हैं। इस दौरान एक्ट्रेस अदिती गुप्ता ने बिग बी से गुजारिश की थी कि वह बिग बी की पल्स चेक करना चाहती हैं। अदिती जैसे ही अमिताभ बच्चन की पल्स चेक करती हैं उन्हें अमिताभ बच्चन की पल्स नहीं मिलती। बार-बार चेक करने के बाद भी जब उन्हें अमिताभ बच्चन की पल्स नहीं मिलती है तब वह घबरा जाती हैं और पूछती हैं कि कैसे आपकी पल्स क्यों नहीं आ रही ?
एक्सीडेंट की वजह से हुआ ये हाल
इसपर अमिताभ बच्चन कहते हैं कि इसका इतिहास है जब वह 1982 में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तब एक्शन सीन करते हुए एक एक्सीडेंट हुआ था। उन्हें अस्पताल ले जाया गया था उनका काफी इलाज हुआ था। बिग बी कहते हैं कि उनकी कलाई को काटकर हर आधे घंटे में खून निकाला जाता था। तब से ही उनके हाथ की पल्स बंद हो गई, लेकिन उनके गर्दन की पल्स चलती है। जिसे वह किसी को भी छूने नहीं देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











