सुशील कुमार ने बता दी एक आम इंसान की ताकत : अमिताभ बच्चन

परिवार की सारी उम्मीदें सुशील पर ही थी क्योंकि एक वही थी जो काम के साथ साथ पढ़ाई भी किया करता था। घरवालों को उम्मीद थी कि वह जरूर बड़ा आदमी बनेगा। इस आम इंसान की जीत पर मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि यह एक आम आदमी की ताकत बतायी है।
अमिताभ ने सत्ताइस साल के कुमार शो के पांचवे सीजन में पांच करोड़ रूपये की राशि का सवाल जीतने वाले पहले व्यक्ति हैं। इन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा है कि बिहार के अंदरूनी इलाके से 6500 रूपये हर महीने कमाने वाला एक युवा व्यक्ति हॉट सीट तक पहुंचता है और पांच करोड़ रूपये की राशि जीत जाता है। सचमुच एक आम इंसान के अंदर ही सारी शक्तियां छुपी होती हैं।
यही एक आम आदमी की ताकत है। हाल ही में शादी के बंधन में बंधे कुमार बिहार में कम्प्यूटर ऑपरेटर हैं और पार्ट टाइम शिक्षक हैं। बिग बी ने लिखा, केबीसी इसी का नाम है। दुनिया को आम आदमी द्वारा अपनी शक्ति, क्षमता का प्रदर्शन करने का अवसर है यह। सोनी टीवी पर यह धारावाहिक 2 नवंबर को प्रसारित किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











