..................... Amitabh Bachchan looking new set for KBC because of The Kapil sharma show - Hindi Filmibeat

कपिल शर्मा शो के कारण 'कौन बनेगा करोड़पति' को जोरदार झटका,फैंस के लिए बड़ी खबर !

By Prachi Dixit

द कपिल शर्मा शो टीआरपी पर अपनी पकड़ जमाए हुए हैं। आपको बता दें कि हाल ही में इस शो ने अपने 50 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। इस बीच जल्द कौन बनेगा करोड़पति के 11वें सीजन का आगाज होने वाला है। ऐसी खबर है कि ये शो जुलाई और अगस्त के बीच लांच हो सकता है।

पिछले बार की तरह इस बार भी दंगल फेम नितीश तिवारी ने इस शो के लिए कैम्पेनिंग की शुरुआत कर दी है। मुमकिन है कि जल्द इसका नया प्रोमो दर्शकों के सामने आएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केबीसी के लिए लांच से पहले एक बड़ी मुसीबत सामने आ गई है। मेकर्स शो की तैयारी शुरू करना चाहते हैं।

Amitabh Bachchan,

लेकिन शो के लिए सेट ही नहीं मिल रहा है। जी हां, इसके पीछे की वजह है द कपिल शर्मा शो। एक वेबसाइट की खबर अनुसार दो साल पहले द कपिल शर्मा शो और कौन बनेगा करोड़पति के शो का सेट दो अलग जगह पर बनाया गया था। कंट्रोवर्सी बाद कपिल ने टीवी से एक साल का ब्रेक ले लिया।

जिसके बाद द कपिल शर्मा सेट पर कौन बनेगा करोड़पति का सेट बनाया गया। इसके बाद जब कपिल ने वापसी की तो केबीसी का सेट कपिल शो को दे दिया गया है। यही वजह है कि अब केबीसी के पास खुद का कोई सेट नहीं है। ऐसे में अब मेकर्स के लिए सबसे बड़ी मुश्किल कौन बनेगा करोड़पति का नया सेट बनाने की है। जिसके लिए चैनल इन दिनों तेजी से काम कर रहा है।

बहरहाल क्या आप जानते हैं कि अब तक कैसे केबीसी के 7 विनर्स की दुनिया करोड़ों जीतने के बाद बदल गई है। यहां देखिए एक खास रिपोर्ट...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X