TRP में सबसे आगे 'KBC 2010'

सोमवार को रात नौ बजे से लेकर 10.30 बजे तक शीर्ष मनोरंजन चैनलों की टीआरपी रिकॉर्ड की गई थी। जिसमें केबीसी की टीआरपी सबसे ज्यादा रही। केबीसी ने कलर्स पर रात नौ से 10 बजे तक प्रसारित हुए 'बिग बॉस 4' को भी पीछे छोड़ दिया। सोमवार को इस कार्यक्रम की टीआरपी 3.4 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई जबकि इसी दौरान स्टार प्लस की 3.2, जी टीवी की 2.9 और इमेजिन टीवी की टीआरपी 1.1 प्रतिशत रही।
वर्ष 2000 में शुरू हुए केबीसी ने भारतीय टेलीविजन का चेहरा ही बदल दिया था। अमिताभ के इस शो से जुड़ने के साथ फिल्मोद्योग और टीवी जगत में इस कार्यक्रम के प्रति अलग ही रोमांच था। अमिताभ ने 2005 में केबीसी के दूसरे संस्करण की भी मेजबानी की थी।
amitabh bachchan अमिताभ बच्चन केबीसी केबीसी4 कौन बनेगा करोड़पति टीवी सोनी kaun banega crorepati kbc kbc4 sony tv


Click it and Unblock the Notifications