..................... Amitabh bachchan Kbc 11 kaun banega crorepati first promo Video - Hindi Filmibeat

VIDEO कौन बनेगा करोड़पति 11 प्रोमो, अमिताभ बच्चन की स्टाइलिश एंट्री दिल जीत लेगी

टीवी के सबसे लोकप्रिय शो कौन बनेगा करोड़पति 11 का इंतजार खत्म होने वाला है। अमिताभ बच्चन इसका पहला प्रोमो वीडियो लेकर सामने आ गए हैं। 'गुलाबो सिताबो' की शूटिंग पूरी करने के बाद अमिताभ बच्चन फिर से केबीसी 11 की तैयारियों में जुट गए हैं। कुछ दिन पहले ये चर्चा थी कि केबीसी के लिए अमिताभ बच्चन का लुक इस बार काफी स्टाइलिश रखा गया है। शो के पहले प्रोमो में इसकी झलक साफ दिखाई दे रही हैं।

खुद इस प्रोमो में अमिताभ ने अपना पहला लुक रिवील किया है। इससे सभी वाकिफ हैं कि इस शो की असली टीआरपी अमिताभ बच्चन का होस्ट होना है। उनकी आवाज और पर्समनैलिटी का जादू शो को टीआरपी में टॅाप पर बनाए रखने के लिए काफी है। बता दें कि 19 अगस्त से सोमवार शुक्रवार रात 9 बजे इसका टेलीकास्ट किया जाएगा।

kaun banega crorepati

अमिताभ इस प्रोमो में खुद ऐसी स्टाइलिश एंट्री कर रहे हैं कि आप देखते रह जायेंगे। इतना ही नहीं इस बार केबीसी का सेट काफी शानदार और बड़ा बनाया गया है। जिसकी झलक प्रोमो में दिखाई दे रही है।

अमिताभ प्रोमो में कहते हैं कि सोनी वालों ने सब नया बनाया है, जब सेट इतना स्टाइलिश है तो मेरी एंट्री भी स्टाइल में होनी चाहिए। अच्छा लगा ना? बहुत मजा आएगा। 19 तारीख को जब हम और आप मिलकर खलेंगे कौन बनेगा करोड़पति। चलिए फिर इंतजार किस बात का आपको दिखाते हैं अमिताभ बच्चन के साथ कौन बनेगा करोड़पति 11 का ये धमाकेदार प्रोमो Video

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X