अमिताभ के शो 'केबीसी 11' की वजह से वापस आयी इस लोकप्रिय स्टार के पिता की याददाश्त, Video वायरल
कौन बनेगा करोड़पति ने फिर एक बार नया कारनामा कर दिखाया है। जो कि सोच से परे है। कौन बनेगा करोड़पति की लोकप्रियता का आलम ऐसा है कि इसकी वजह से एक इंसान की खोई हुई याददाश्त वापस लौट आयी है। जिसकी वजह से मेकर्स के साथ अमिताभ बच्चन को भी गर्व महसूस हो रहा होगा।
बता दें कि यू ट्यूब के लोकप्रिय स्टार भुवन बाम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि कैसे केबीसी के कारण उनके परिवार की जिंदगी बदल गई है। भुवन ने ट्टीट करते हुए लिखा है कि अमिताभ बच्चन और केबीसी के मेकर्स को मेरा तहे दिल से शुक्रिया। शो में पूछे जाने वाले सवालों की वजह से मेरे पिता को उनके अतीत की बातें याद आयी हैं।

जो उनकी ब्रेन सर्जरी के बाद वह भूल गए थे। शो को लेकर उनकी दिलचस्पी ताजा हवा के झोंके की तरह है और हमें आशा देती रहती है। इस पोस्ट के साथ भुवन ने अपने पिता का एक वीडियो भी शेयर किया है जहां पर पह केबीसी 11 देख रहे हैं।
ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि 11 साल से कौन बनेगा करोड़पति दर्शकों के दिल पर राज कर रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ ऐसी दिलचस्प जानकारी जो कि शो की शूटिंग के दौरान की जाती है। यहां पढ़ें..


Click it and Unblock the Notifications