आलिया को अमिताभ बड़े सेक्सी लगते हैं
यह अमिताभ के प्रति लोगों की दीवानगी ही है कि 70 साल की उम्र में भी अमिताभ कमसिन लड़कियों को सेक्सी लगते हैं। हम बात कर रहे हैं महेश भट्ट की बेटी और नवोदित अदाकारा आलिया भट्ट की। जो फिल्मी पर्दे पर करण जौहर के ड्रीम प्रोजेक्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर से कदम रखने जा रही है। इस हफ्ते रिलीज होने जा रही इस फिल्म के लिए आलिया, करण जौहर के साथ प्रमोशन में जुटी हुई हैं।
इसी सिलसिले में वो करण जौहर के साथ केबीसी के मंच पर भी इस हफ्ते दिखायी पड़ेगीं। और इसी दौरान वो अमिताभ को सबके सामने सेक्सी कहेंगी। दरअसल जैसे ही केबीसी के मंच पर अमिताभ बच्चन आलिया और कऱण का स्वागत करेंगे वैसे ही जोरदार तालियों के बीच आलिया और करण प्रकट होंगे।आलिया को देखते ही अमिताभ उन्हें खूबसूरत कहेंगे वैसे ही आलिया के मुंह से निकलेगा कि आप तो आज भी सेक्सी हो। इस शो का प्रसारण इसी शनिवार को किया जायेगा। इसलिए इस दिलचस्प नजारे को देखने के लिए देखते रहिए सोनी पर शुक्रवार से ऱविवार रात नौ बजे केबीसी।
गौरतलब है कि स्टूंडेंट ऑफ द ईयर में आलिया के साथ सिद्धार्थ और वरूण भी है, तीनों ही कलाकारों की यह पहली फिल्म हैं। फिल्म के निर्माता करण जौहर और शाहरूख खान हैं। फिल्म की कहानी कऱण जौहर ने ही लिखी है।


Click it and Unblock the Notifications
