कौन तैयार करता है 'कौन बनेगा करोड़पति' के सवालों की लिस्ट? जो ला देतें कंटेस्टेंट्स के माथे पर पसीना

kbc

Kaun Banega Crorepati: क्विज बेस्ड रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' हर बार बहुत से कंटेस्टेंट्स को मालामाल बना देता है। इस शो ने जब से टीवी की दुनिया में दस्तक दी है, तभी से ये लोगों के दिलों में राज कर रहा है। हर साल लाखों लोग इस शो का हिस्सा बनने का ट्राई करते हैं।

'कौन बनेगा करोड़पति' में हाल ही में जसकरण सिंह ने एक करोड़ रुपए हासिल करने का कीर्तिमान हासिल किया लेकिन वो सात करोड़ के सवाल का जवाब देने में असमर्थ रहे और एक करोड़ की धनराशि लेकर घर चले गए। लेकिन क्या आपको पता है कि इन सवालों की लिस्ट आखिर कौन तैयार करता है?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 'कौन बनेगा करोड़पति' के सवालों की लिस्ट बनाने के लिए स्पेशल टीम होती है, जो पूरे इंटरनेट से कठिन सवालों को खंगालती है। वहीं, शो के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ बसु इन सवालों को फाइनल करते हैं। इस शो में कई बार तो सवाल इतने कठिन होते हैं कि कई कंटेस्टेंट पहला पड़ाव ही पार नहीं कर पाते।

आपको बता दें 'कौन बनेगा करोड़पति' का पहला सीजन साल 2000 में आया था। इस शो को अब तक अमिताभ बच्चन ने ही होस्ट किया है लेकिन एक बार शाहरुख खान ने भी इस शो को होस्ट करने की कोशिश की थी लेकिन उस सीजन को उतना प्यार नहीं मिला, जितना लोग अमिताभ बच्चन को दिया करते थे लिहाजा अगले सीजन में फिर से अमिताभ बच्चन की वापसी हुई।

शो में बने करोड़पतियों की बात करें तो अब तक शो से 13 कंटेस्टेंट्स को करोड़पति बनने का गौरव हासिल हुआ है। जिनमें से सुशील कुमार और सनमीत कौर ने पांच-पांच करोड़ जीते थे और नरूला ब्रदर्स ने सात करोड़ रुपए जीते थे। हाल ही में पंजाब के जसकरण सिंह ने एक करोड़ रुपए जीते हैं।

टीवी जगत की और भी मनोरंजक और जानकारी से भरी खबरों को जानने के लिए यहां क्लिक करें

Read more about: kaun banega crorepati kbc
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X