BIG B फैन्स के लिए गुड न्यूज़..अब इस टीवी शो में आएंगे नज़र!
अमिताभ बच्चन के फैन्स के लिए गुड न्यूज़ है। खबर है कि बिग बी आपको जल्द ही छोटे पर्दे पर दिखाई देने वाले हैं। दरअसल, खबर आई है कि अमिताभ बच्चन टीवी सीरियल सावधान इंडिया को होस्ट करते दिखाई देंगे, लेकिन सिर्फ स्पेशल एपिसोड के लिए।

#BreakUp! टीवी का एक और कपल हुआ अलग..टूटा रिश्ता!
बिग बी इसके दो एपिसोड को होस्ट करेंगे और साथ-साथ "पिंक" का प्रचार करेंगे। इनका प्रसारण अगले महीने किया जाएगा।सावधान इंडिया" में अपराध की सच्ची घटनाओं पर आधारित कहानियां दिखाई जाती हैं। फिल्म 'पिंक' आपराधिक मामलों में फंसी तीन लड़कियों की कहानी है। अमिताभ ने फिल्म में वकील की भूमिका निभाई है। पहली बार एक वकील के रोल में अमिताभ नजर आएंगे।
#KapilSharma..लोग हंसते रहे और ये अपनी मंज़िल तक पहुंचते रहे!
आपको बता दें कि बंगाली फिल्मों के जानेमाने और 2 बार नैशनल अवॉर्ड जीत चुके अनिरुद्ध राय चौधरी फिल्म के निर्देशक हैं। पिंक उनकी पहली हिंदी फिल्म है। फिल्म को सुजित सरकार, रोनी लहिड़ी और ससुराल सिमर का जैसे कई पॉपुलर फिल्मों की निर्माता रश्मि शर्मा ने मिलकर प्रोड्यूसर किया हैं।
बतौर निर्माता ये रश्मि की पहली हिंदी फिल्म है। फिल्म में अमिताभ के अलावा, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हड़, आन्द्रिया (पहली फिल्म), पीयूष मिश्रा, अंगद बेदी आदि मुख्य किरदार में नजर आएंगे। 'पिंक' 16 सितंबर को रिलीज होगी। इसी दिन इमरान हाशमी की 'राज रीबूट' भी रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications
















